फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: दहेज की खातिर सिपाही ने पत्नी को मार डाला, महिला सिपाही से अवैध संबंध होने का आरोप

Sat, 26 Dec 2020 08:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच की मुर्तिहा कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को मार डाला। विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सिपाही व उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिपाही पर ससुरालीजनों ने महिला सिपाही से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के कलियनापुर गांव निवासी कौशल कुमार बहराइच में मुर्तिहा कोतवाली में मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। इनका विवाह बीती 24 फरवरी को इसी जिले के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रोशर कोडी निवासी अमरपाल सिंह की बेटी पायल उर्फ रानी के साथ हुआ था। सिपाही पत्नी के साथ थाना परिसर में ही एक कमरे में रहता था। पायल का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के बाद से ही कर रहा था मारपीट

मौके पर पहुंचे पायल के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर कौशल कुमार उसकी बेटी को मारापीटा करते थे। कई बार समझाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। उसने आखिरकार बेटी को मार डाला और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुर्तिहा के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें