फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुरक्षा में तैनात सिपाही ड्यूटी से गायब मिला, राइफल साथी के भरोसे छोड़ी

Sun, 14 Dec 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पीड़िता के घर पर तैनात एक पुलिस कर्मी व खाली पड़ी कुर्सी। 
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के सदरौना स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्टेज डांसर लक्ष्मी थापा को गोली मारे जाने के बाद सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ड्यूटी से गायब मिला। सिपाही की राइफल भी दूसरे सिपाही के पास मौजूद मिली। उनके घर के बाहर दो सिपाहियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रेमी आकाश कश्यप को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार अपने साथ हुई घटना से काफी डरे व सहमे हैं। उन्हें डर है कि आरोपी आकाश फिर से कोई घटना को अंजाम दे सकता है। गोली लगने से घायल लक्ष्मी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद लक्ष्मी के घर पर सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों की तैनाती की गई थी। शनिवार को एक ही सिपाही ड्यूटी पर तैनात मिला। दूसरा सिपाही अपनी सरकारी राइफल साथी के भरोसे छोड़कर कुछ देर के लिए हंसखेड़ा चौकी चला गया था। परिजनों को बताया गया था कि वह 10 मिनट में वापस लौट आएगा, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी उसकी वापसी नहीं हुई।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया घटनास्थल से एक कारतूस भी मिली थी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि सर्विलांस की मदद से आरोपी आकाश की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन


यह है पूरी घटना
पारा की कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार निवासी डांसर लक्ष्मी थापा (21) को बीती रात सिरफिरे प्रेमी सरोेजनीनगर के गौरी बाजार निवासी आकाश कश्यप ने घर में घुस कर गोली मार दी। गोली उनके दाहिने कंधे पर लगी थी। उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्ष्मी की बहन राधिका की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीड़िता ने आरोपी से दूरियां बना ली थी। इसी से गुस्से में आकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें