फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने मासूम का सिर फोड़ा, पिता को भी भगा दिया

Sat, 12 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव क्षेत्र के एक स्कूल में टीचर ने मासूम बच्चे की पिटाई के साथ उसका सिर फोड़ दिया। उसे अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूल में ही बैठाए रखा। छुट्टी में घर लौटे बच्चे की हालत देख आक्रोशित पिता उलाहना लेकर पहुंचा तो प्रिंसिपल व प्रबंधक ने उसे फटाकर कर भगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत हुई तो मामला तूल पकड़ते देख प्रबंधक ने छात्र के घर पहुंचकर पिता से माफी मांगी और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी सुनील दुबे ने बताया कि उसके तीन बच्चे इलाके में ही ब्रिलियंट कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें सुधांशु उर्फ शिवम पांचवीं का छात्र है।
विज्ञापन


टीचर ने शुक्रवार को ब्लैकबोर्ड पर कुछ सवाल लिखे और बच्चों से उन्हें कापी में उतारने को कहा। इसमें गलती से नाराज शिक्षिका ने सुधांशु पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। बेतहाशा पिटाई के दौरान उसके सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन

पिता को नाम काटने की दी धमकी

गुस्सा उतरने पर टीचर को बच्चे का खून नजर आया। अस्पताल ले जाने के बजाय सिर पर दवा लगाई और उसे क्लास में बैठाए रखा। तीन बजे छुट्टी होने पर सुधांशु सुबकते हुए घर लौटा। गैस सिलेंडरों की डिलीवरी करने वाले पिता सुनील को देखते ही सुधांशु फफक पड़ा।

सुनील उलाहना लेकर स्कूल पहुंचा। आरोप है कि प्रबंधक उमेश प्रताप सिंह शिकायत सुनने के बजाय भड़क उठे। उन्होंने बच्चे का नाम काटने की धमकी के साथ सुनील को स्कूल से बाहर खदेड़ दिया।

टीचर की करतूत व प्रबंधक की अभद्रता से क्षुब्ध सुनील ने पुलिस कंट्रोल रूम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन करके शिकायत की। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने स्कूल जाकर तहकीकात शुरू की।

मामला तूल पकड़ते देख प्रबंधक अपने स्टाफ को साथ लेकर सुनील के घर पहुंचे। टीचर की गलती मानने के साथ खेद जताया। सुनील ने भी अपने गुस्से के लिए खेद व्यक्त किया। इसके साथ दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें