लखनऊ। केजीएमयू चोरों से निपटने का इंतजाम नहीं कर पा रहा है। चार दिन पहले कुलपति आवास से चंदन का पेड़ चोर काट ले गए। पिछले साल यहां 40 लाख रुपये की कीमत के 40 इंफ्यूजन पंप चोरी हुए थे। मामले में एफआईआर हुई, पर चोर अब तक पकड़ से दूर हैं।
कुलपति के आवास से करीब 50 वर्ष पुराना चंदन का पेड़ रातों-रात गायब हो गया, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। यह स्थिति तब है जब यहां भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस पेड़ चोरी करने वालों का सुराग नहीं लगा सकी है। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक कुलपति निजी अवास में रह रहीं हैं। कुलपति आवास खाली है। हालांकि, यहां सुरक्षा व्यवस्था ै। पेड़ कैसे कट गया, इसकी जांच चल रही है।