फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डांस के दौरान हुए विवाद में दबंग ने की हवाई फायरिंग, पांच गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
काकोरी के नरौना गांव में कहासुनी होने के बाद हुए विवाद के वायरल वीडियो की फुटेज। 
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के नरौना गांव में होली पर बुधवार को डांस के दौरान हुए विवाद में दबंग ने साथियों के साथ अगले दिन हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीड़ित के दोस्त की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नरौना गांव निवासी सुमित यादव के अनुसार, बुधवार को सलेमपुर पतौरा निवासी दोस्त सनी होली पर रंग खेलने गांव आया था। वह सोनू रावत के घर के सामने डीजे पर डांस कर रहा था। तभी सोनू रावत और सचिन पाल का सनी से विवाद हो गया। दोनों ने उसे पीटकर भगा दिया। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे सनी होली मिलने उनके घर पहुंचा था। इसकी जानकारी होने पर सचिन ने साथी विशाल यादव, नीरज रावत, विशाल रावत और शोभित यादव को बुला लिया। फिर सभी बाइक से उनके घर के सामने पहुंचे। विशाल रावत ने गाली-गलौज करते हुए शोभित से तमंचा लिया और घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरा-तफीर मच गई। ग्रामीणों को देख आरोपी भागने लगे। इस दौरान विशाल यादव और नीरज रावत पकड़ लिए गए। ग्रामीणों ने उन्हें जमकर पीटा और काकोरी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, दोनों पक्षों से सुमित यादव, मनीष यादव, सनी शर्मा, नीरज रावत और विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। भागे चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



पहले केस वापस लेने की बात पर हो चुका है विवाद

आरोपी सचिन पाल का आरोप है कि सुमित उन पर पहले भी एक केस को वापस लेने का दबाव बना चुका है। सुमित और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। विरोध पर बीच-बचाव करने पहुंचे नीरज रावत पर लोगों ने हमला कर दिया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सचिन का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत भी पुलिस से की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें