फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिलावट रोकने के लिए बनेगा मजबूत निगरानी तंत्र

विज्ञापन
ईट राइट कैंपस और ईट राइट स्कूल के चयनित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते खाद्य सु
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में खाद्य पदार्थों और औषधियों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निगरानी तंत्र और मजबूत किया जाएगा। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर (पूर्वी) महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को प्रवर्तन के साथ जनजागरूकता और तकनीक के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में सचल खाद्य प्रयोगशाला (एफएसडब्ल्यू) की तिथिवार भ्रमण योजना का व्यापक प्रचार करने, विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अधिक सक्रिय बनाने, टोल फ्री नंबर, फूड सेफ्टी कनेक्ट एप और क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संपर्क नंबर आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक के अंत में ईट राइट कैंपस और ईट राइट स्कूल के रूप में प्रमाणित छह संस्थानों के प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
ये संस्थान हुए सम्मानित
ईट राइट कैंपस : एसबीआई लोकल हेड ऑफिस कैंपस (बैंकिंग), सीडीआरआई कैंपस (वैज्ञानिक एवं शोध संस्थान), केजीएमयू कैंपस (चिकित्सा संस्थान), चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कैंपस (विमानन) और गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस (खेल संस्थान)।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईट राइट स्कूल: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पिपरसंड (विद्यालय)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें