फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ के विकास नगर इलाके में धंसी सड़क, दो साल में पांचवी बार ऐसा हुआ

Mon, 16 Dec 2024 04:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के विकास नगर इलाके में एक सड़क धंस गई। यह दो साल में पांचवी बार है जब इस तरह की घटना घटी है। सीसीटीवी से पता चला कि ट्रक के गुजरने के बाद सड़क धंस गई।
विज्ञापन
लखनऊ के विकास नगर में धंसी सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में सोमवार को एक सड़क धंस गई। यह दो साल में पांचवीं बार है जब इलाके में सड़क धंसने की घटना घटी है। इससे लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी पर नगर निगम की टीम पहुंची और गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग करते हुए रोड ब्लॉक कर दी है। घटना की सीसीटीवी में प्राप्त हुई है जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रक के गुजरने के बाद सड़क धंस गई और करीब 20 फीट लंबा गड्ढा हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे जल निगम के अधिशासी अभियंता दिव्यांशु कुमार सिंह ने कहा कि यहां पर एक पाइप लाइन डाली है जिसके कारण नीचे की मिट्टी हटने से इस तरह की घटना हुई है। हम जल्द ही मरम्मत की कार्रवाई शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। हालांकि, सड़क पर आवागमन रुकने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें