फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अचानक 25 फीट नीचे धंस गई लखनऊ के पॉश इलाके की सड़क, लोगों ने ट्विटर पर लिए मजे

Mon, 28 Nov 2022 02:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश माने जाने वाले इलाके विकास नगर की सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया। जिससे बीच सड़क करीब 25 फीट का गड्ढा हो गया।
विज्ञापन
सड़क धंस जाने से करीब 25 फीट गड्ढा बन गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ की सड़कों की हालत आमतौर पर बारिश के मौसम में चर्चा के केंद्र में आती हैं जब जगह-जगह जलभराव और सड़कों पर बने गड्ढों के कारण हादसे होते हैं पर सोमवार को शहर के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले विकास नगर के लोहिया नगर वार्ड की एक सड़क धंस गई।

विज्ञापन


सड़क में करीब 25 फीट का गड्ढा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास बैरीकेडिंग कर दी है पर समय-समय पर होने वाली इन घटनाओं से पता चलता है कि निर्माण कार्य कितना खोखला किया गया है। अच्छी बात रही कि जान माल की क्षति नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें - मदरसों के आठवीं तक के छात्रों को नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति, शैक्षिक सत्र 2022-23 से लागू होगा नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन दिन बाद भी नवगठित कमिश्नरेट में अफसरों की तैनाती नहीं, कई बैठकों के बाद भी नहीं हुआ निर्णय


एक यूजर ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश :  गड्ढामुक्त प्रदेश में सड़क धसने का एक और नया मामला, जहाँ एक सड़क लगभग 20 फिट गहराई में धंसी ... मामला राजधानी लखनऊ के विकास नगर का है।



इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग मजे लेने लगे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह सरकार के भ्रष्टाचार का सुबूत है। न जाने कौन सड़क कहां धंस जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें