फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज और शुक्रवार को मिलेगी चंडीगढ़–बरौनी आरक्षित विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। चंडीगढ़-बरौनी-चंडीगढ़ आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन एक-एक फेरे के लिए संचालित की जा रही है। यह गाड़ी बुधवार और शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04538 चंडीगढ़ से 10 नवंबर मंगलवार को रात 22:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ में यह सुबह 11:30 बजे आकर 11:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़ जंक्शन और वाराणसी से गुजरेगी। वाराणसी में यह 17:20 बजे पहुंचेगी और 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा होते हुए यह 12 नवंबर को प्रात: 03:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04537 बरौनी से 12 नवंबर बृहस्पतिवार को सुबह 06:30 बजे चलेगी। यह वाराणसी 17:35 बजे पहुंचेगी और 17:40 बजे प्रस्थान करेगी। प्रतापगढ़ और रायबरेली होते हुए यह अगले दिन रात्र 00:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से 00:25 बजे प्रस्थान कर यह 13 नवंबर को दोपहर 13:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यात्री अपनी रेल से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए RailOne एप का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें