लखनऊ। दिवाली बाद लखनऊ से वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ उमड़ी रही। चारबाग स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी बल तैनात रहा। अतिरिक्त टिकट वेंडिंग मशीनों का भी संचालन किया गया। गोरखपुर, मऊ, बलिया, मेरठ, हापुड़, आगरा, झांसी, प्रयागराज, कासगंज की ओर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
आरपीएफ चारबाग थाना के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से छठ के लिए ट्रेनों में भीड़ उमड़ेगी। प्लेटफॉर्म पर टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। यात्रियों को हिदायत दी जा रही है और आरक्षण केंद्र के पास होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने मंगलवार को मुंबई के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से रात 21:45 बजे चली ट्रेन 12 की सुबह 03:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारबाग और लखनऊ जंक्शन समेत उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर दोनों डीआरएम कार्यालय में बने वार रूम से नजर रखी गई। उधर, कैसरबाग व अन्य बस अड्डों पर आसपास के जिलों के यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही।
मंगलवार को ट्रेनों व बसों में भीड़ उमड़ी।