लखनऊ। अलीगंज सीएचसी में घुसकर अधीक्षक से मारपीट करने वाले नर्स के पति व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अस्पताल में लगे कैमरे की फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
अलीगंज सीएचसी में कार्यरत नर्स कुसुम को अधीक्षक ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। इससे वह बीमार हो गई। वह सीएचसी में भर्ती होकर इलाज करवा रही थी। घटना से आहत नर्स के पति व बेटे ने बीती 13 अगस्त की दोपहर सीएचसी में घुसकर अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह से मारपीट किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ था। डॉ. विनय की शिकायत पर अलीगंज थाने में नर्स के बेटे व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉ. विनय ने बताया कि वह अस्पताल में अपने कमरे में काम कर रहे थे। उसी समय स्टाफ नर्स कुसुम के पति और बेटा अचानक वहां पहुंचे। बिना किसी कारण के गुस्से में गाली देने लगे। हाथापाई की और कहा कि तुम्हें फंसवा देंगे। घटना से अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया। चिकित्सकीय कार्य काफी देर तक बाधित रहा।