बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुई मूर्ति।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार एवं सोमवार की आधी रात को आकाशीय बिजली तड़की और एक हाथी पर गिर गई। अनुमानित 60 लाख रूपये कीमत का हाथी क्षतिग्रस्त हो गया। यानी हाथी की सूढ़ पूरी तरह ध्वस्त हो गई। साथ ही, जिस जगह पर हाथी स्थापित था वहां की फर्श में छह इंच चौड़ा छेद हो गया।