फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज शाम दिखेगी बृहस्पति-शुक्र की दुर्लभ जुगलबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के आसमान में नाै जून यानी मंगलवार की शाम एक दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। सूर्यास्त के करीब 30 मिनट बाद पश्चिम दिशा में शुक्र और बृहस्पति ग्रह एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। इस खगोलीय घटना को प्लेनेटरी कंजंक्शन (ग्रहीय युति) कहा जाता है। मौसम साफ रहने पर लखनऊ में यह दृश्य शाम 7:12 बजे से 9:20 बजे तक नग्न आंखों से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


ग्रहों के बीच होगी बेहद कम दूरी

खगोलविद डाॅ.सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ग्रहों के बीच केवल एक डिग्री 36 मिनट (1.6 डिग्री) की कोणीय दूरी रहेगी। पृथ्वी से देखने पर ऐसा लगेगा मानो दोनों ग्रह एक ही दिशा में बहुत पास स्थित हैं।

दिखेंगे बृहस्पति के चार प्रमुख चंद्रमा

इस दौरान शुक्र सबसे अधिक चमकीला दिखाई देगा, जबकि बृहस्पति भी साफ नजर आएगा। टेलिस्कोप की सहायता से बृहस्पति के चार प्रमुख चंद्रमा आयो, यूरोपा, गैनीमीड और कैलिस्टो भी देखे जा सकेंगे। सूर्यास्त के समय बुध ग्रह भी दिखाई देगा, जिससे आसमान में मिनी प्लैनेट परेड जैसा दृश्य बनेगा।
विज्ञापन


नक्षत्रशाला में निःशुल्क होगा अवलोकन

इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की ओर से इस खगोलीय घटना का निःशुल्क अवलोकन कराया जाएगा। खगोल प्रेमी नाै जून को शाम सात बजे से नाै बजे तक नक्षत्रशाला पहुंचकर टेलिस्कोप से इस अद्भुत दृश्य को देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें