फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की तैयारी कर रहे थे घर वाले, कमरे में दिखा नौ फीट लंबा अजगर, हाथपांव फूले

Thu, 05 Oct 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के एक घर में बुधवार रात एक कमरे में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। घरवालों का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बोरे में बंद किया।
विज्ञापन


जिसके बाद उसे वन विभाग के हवाले कर दिया। वन विभाग की टीम ने अजगर को क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया है। खालेगढ़ी निवासी हीरालाल व उसका परिवार बुधवार रात कमरे में सोने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उनकी नजर कमरे के कोने में पड़ी।

अजगर दिखते ही परिवार के हाथपांव फूल गए। किसी तरह शोर मचाकर गांव के लोगों से मदद मांगी। वहीं वन विभाग को भी सूचना दी गई। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे, तो गांव के लोगों ने खुद ही बांस व डंडों की मदद से अजगर को काबू किया और उसको एक बोरे में बंद किया। ग्रामीणों की मानें तो अजगर करीब 9 फीट लंबा था। उसका वजन 50 किलो के आसपास था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा को सौंप दिया गया अजगर

- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने अजगर को गांव के बाहर रख दिया। गुरुवार की सुबह वन दरोगा सत्येंद्र बहादुर वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिनको ग्रामीणों ने अजगर सौंपा। वन दारोगा ने बताया कि अजगर को क्षेत्र के मधवापुर जंगल में छोड़ दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें