फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहीद-ए-कर्बला की याद में निकाला गया जुलूस

Sat, 27 Jun 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नगराम और निगोहां में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।
विज्ञापन
निगोहां/नगराम। निगोहां और नगराम के कई गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कर्बला के शहीदों की याद में गमगीन माहौल में संपन्न हुआ। इसमें हिंदू समुदाय के लोग भी शामिल हुए। उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए लंगर की व्यवस्था की। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और विद्युतकर्मियों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

निगोहां में जुलूस मीरानपुर, उतरावां डीहा सहित कई गांवों से गुजरा। ताजियों को घुमाते समय या हुसैन की सदाएं बुलंद हुईं। अजादारों ने लकड़ी खेल सहित अन्य करतब भी दिखाए। ग्राम प्रधान अभयकांत दीक्षित, पूर्व प्रधान अजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, समाजसेवी संजीव शुक्ला और विकास सिंह सहित हिंदू समुदाय के लोगों की मौजूदगी रही। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
नगराम और आसपास के गांवों में भी ताजिया जुलूस निकाले गए। यहां भी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। अजादारों ने नौहा और मर्सिया पढ़कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। या हुसैन की सदाओं से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ढोल और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के बीच मातमी जुलूस आगे बढ़ा। जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

नगराम और निगोहां में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।

नगराम और निगोहां में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।

नगराम और निगोहां में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।

नगराम और निगोहां में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें