फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सब्जी मंडी के पास निजी बस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-5 स्थित सब्जी मंडी के पास सोमवार रात करीब 11 बजे हाईटेंशन बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से निजी बस में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इसने विकराल रूप ले लिया। मंडी में अफरातफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

आवास विकास सेक्टर-5 स्थित इग्नू यूनिवर्सिटी के पास लगने वाली सब्जी मंडी के पास प्राइवेट बसें खड़ी थीं। संचालक संजय यादव के अनुसार एक बस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और फिर देखते ही देखते आग फैल गई। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से बस में आग लगी।

दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ पीजीआई मामचंद बड़गूजर के मुताबिक आग पास खड़ी अन्य बसों तक पहुंचने लगी थी, लेकिन चालकों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन




गनीमत रही कि बस में कोई नहीं था

संचालक संजय कुमार यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बस खरीदी थी। इसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि ये सभी बसें बुकिंग पर चलती हैं और वहीं खड़ी रहती हैं। गनीमत रही कि जिस बस में आग लगी, उसमें कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें