फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जेल में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी, मचा हड़कंप

Thu, 29 Oct 2020 03:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
जेल के बाहर का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी ने बैरक के पीछे फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक दहेज हत्या के मामले में कारागार में बंद था। घटना की खबर होते ही जेल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जेल व पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मछरेहटा थाना क्षेत्र निवासी सर्वेश (25) पुत्र बलराम दहेज हत्या के एक मामले में जिला कारागार में बंद था। उसके साथ में उसका पिता बलराम भी बंद है।

कोरोना वायरस संक्रमण का पॉजिटिव होने पर इन लोगों को जेल के पड़ोस में ही स्थित बाल बंदी गृह में बनाए गए कोविड-19 बैरक में भर्ती कराया गया था। यहां गुरुवार की सुबह मौका पाकर सर्वेश ने बैरक के पीछे फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन


घटना के कारणों को लेकर पुलिस व जेल अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक बंदी के परिवार वालों को भी सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें