फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: 30 साल से गांव के बाहर रह रहे पुजारी की हत्या, पंचायत मित्र संग अन्य पर शक

Wed, 20 Dec 2023 12:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद (सीतापुर)

सार

सीतापुर के महमूदाबाद में मंगलवार देर रात एक पुजारी की हत्या कर दी गई। पुजारी विजय दास गांव में विकास कार्यों को लेकर जनसूचना मांगा करते थे। वह आरटीआई कार्यकर्ता भी बन गए थे। 
विज्ञापन
मृतक विजय दास व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली महमूदबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदारीपुर के मजरा जतरथापुर में मंगलवार देर रात एक पुजारी की हत्या कर दी गई। यह गांव के बाहर बने हनुमान मंदिर के पास रहते थे। ग्रामीणों ने सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदारीपुर के मजरा जतरथापुर निवासी विजय दास (55) की मंगलवार देर रात हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने इनके आवास का दरवाजा खुला देखा तो अंदर गये। वहां का मंजर देखकर ग्रामीण सन्न रह गए।

ये भी पढ़ें - रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर शराब बेचने पर अखिलेश का तंज, भाजपा के पास अर्थव्यवस्था के लिए यही रास्ता बचा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में इंडिया गठबंधन: प्रदेश में 20 सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस, सपा के साथ बैठक में जल्द होगा फैसला
विज्ञापन




उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विजय दास गांव के बाहर करीब तीस वर्षों से रह रहे थे। वह अपने आवास के पास बने हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करते थे। यह मंदिर गांव से तीन सौ मीटर की दूरी पर है। मौके पर हत्यारोपियों से संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है।

परिजनों ने जताया पंचायत मित्र पर व अन्य पर शक
मृतक के भाई रामबरन ने बताया कि विजय दास मंगलवार देर रात नौ बजे घर आये थे। थोड़ी देर बाद वह अपने आवास पर चले गए। उन्हें वर्ष 2014-15 में लोहिया आवास मिला था। वहीं, रहा करते थे। उन्होंने बताया कि विजय अक्सर गांव में विकास कार्यों को लेकर जनसूचना मांगा करते थे। वह आरटीआई कार्यकर्ता भी बन गए थे। हाल ही में पंचायत मित्र सुरेश चंद्र, गांव के ही अरविंद, सतीश व विनोद से इसी को लेकर विवाद भी हुआ था। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि मौखिक रूप से इन पर ही शक जताया है। पुलिस जांच कर रही है।

मौके से गायब मिले जनसूचना दस्तावेज व मोबाइल
पुलिस की जांच में मौके से जनसूचना के दस्तावेज गायब मिले हैं। वहीं, मृतक का मोबाइल भी गायब है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें