फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से चेकिंग कर रहे दरोगा और सिपाही घायल

Sat, 28 Feb 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में बुधवार रात चेकिंग कर रहे दरोगा और दीवान तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद दरोगा ने गोमतीनगर थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दरोगा आनंद कुमार यादव के मुताबिक रात करीब 1:15 बजे वह दीवान सुरजीत प्रताप सिंह के साथ पॉलीगन 204 लेकर गोमतीनगर स्थित कालिका हवेली रेस्टोरेंट पहुंचे थे। वहां दोनों वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि तभी पीछे से आई अनियंत्रित कार उन्हें व दीवान को टक्कर मारते हुए पुलिस विभाग की गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह छिटक कर दूर जा गिरे। दरोगा ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। लोगों ने उन्हें व दीवान को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उनका एक पैर टूट गया है। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी।
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें