फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बड़े मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का संकल्प

विज्ञापन
मंगलमान परिवार की ओर से शनिवार शाम स्थानीय भागीदारी भवन में बड़ा मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का स
विज्ञापन
लखनऊ। मंगलमान परिवार की ओर से शनिवार शाम स्थानीय भागीदारी भवन में बड़ा मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का संकल्प लिया गया। मंगलमान अभियान के मंच से स्वच्छता को हर भक्त का संस्कार बनाने पर जोर दिया गया। इस अभियान के तहत बड़ा मंगल मनाने व भंडारे के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील शहरवासियोें से की गई।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि हमारी आस्था से प्रकृति का नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता का पालन करने वाले भंडारा आयोजकों को सम्मानित करने की भी बात कही। मुख्य वक्ता आरएसएस के पदाधिकारी राकेश जैन ने बर्तन बैंक के उपयोग को शून्य अपशिष्ट के लिए अनिवार्य बताया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि लखनऊ का यह संदेश पूरे देश में प्रेरणा बनेगा। नागरिकों से मंगलमान की वेबसाइट mangalman.in से जुड़ने का आग्रह किया गया। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ल ने प्रसाद लेने वाले को सेवा का उत्तरदायित्व लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि मंगलमान का यह कार्य समाज में एक स्थायी संस्कार उत्पन्न करेगा।

अभियान के संयोजक डॉ. रामकुमार तिवारी ने इसे गिलहरी प्रयास बताया। उन्होंने इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने आलमबाग से शृंगार नगर मेट्रो पड़ाव तक के भंडारों को आदर्श स्वच्छ-हरित बनाने का लक्ष्य रखा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कीर्ति नेहा और हनुमत सिंह ने किया। अंत में लेटे हुए हनुमान मंदिर के मुख्य सेवादार विवेक तांगड़ी ने सभी को स्वच्छता और सेवा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व आईएएस अनीता भटनागर जैन, प्रशांत भाटिया, एपी श्रीवास्तव, नानक चंद लखमानी सहित बड़ी संख्या में भंडारा आयोजक उपस्थित रहे।

मंगलमान परिवार की ओर से शनिवार शाम स्थानीय भागीदारी भवन में बड़ा मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का स

मंगलमान परिवार की ओर से शनिवार शाम स्थानीय भागीदारी भवन में बड़ा मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का स

मंगलमान परिवार की ओर से शनिवार शाम स्थानीय भागीदारी भवन में बड़ा मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का स

मंगलमान परिवार की ओर से शनिवार शाम स्थानीय भागीदारी भवन में बड़ा मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का स

मंगलमान परिवार की ओर से शनिवार शाम स्थानीय भागीदारी भवन में बड़ा मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का स

मंगलमान परिवार की ओर से शनिवार शाम स्थानीय भागीदारी भवन में बड़ा मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का स

मंगलमान परिवार की ओर से शनिवार शाम स्थानीय भागीदारी भवन में बड़ा मंगल को स्वच्छ-हरित बनाने का स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें