फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकप से कार की भीषण टक्कर, दुर्घटना में कार चालक का हाथ कटा

Wed, 31 Jul 2024 09:41 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के लहरपुर में एक कार को तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिकप पलट गई। हादसे में कार चालक का हाथ कट गया।
विज्ञापन
हादसे के क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग लखीमपुर बहराइच मार्ग पर बुधवार सुबह रमुआपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक का हाथ कट कर गिर गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सको ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जनपद खीरी के खमरिया पंडित निवासी अभिनय मिश्रा (35)  अपनी कार से लखीमपुर से अपने घर जा रहे थे। ग्राम रमुवापुर के निकट सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप मौके पर ही पलट गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त  हो गई।

ये भी पढ़ें - दिल्ली की घटना से सीखते हुए लखनऊ में एक्शन, बेसमेंट में चल रहे 20 कोचिंग सेंटर सील, एलडीए ने चलाया अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कैबिनेट में पहुंचकर डिप्टी सीएम केशव ने सबको चौंकाया, बैठक में खूब ठहाके भी लगे


दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भदफर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह व उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को कार से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें