फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुद को एसबीआई कर्मचारी बताकर मेकअप आर्टिस्ट से की 1.62 करोड़ की ठगी, 10 करोड़ का लोन किया था ऑफर

Wed, 14 May 2025 05:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एसबीआई के कर्मचारी बनकर ठगों ने लखनऊ की मेकअप आर्टिस्ट को 10 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा दिया और उससे 1.62 करोड़ रुपये ठग लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी बताकर ठगों ने मेकअप आर्टिस्ट बालागंज निवासी इशरत खान को 10 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर 1.62 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने सोमवार को ठाकुरगंज थाने में दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


इशरत के मुताबिक दो साल पहले कारोबार बढ़ाने के लिए 10 करोड़ के कर्ज की जरूरत थी। सात नवंबर 2023 को सोशल मीडिया पर बैंक बाजार और पैसा बाजार पर लोन के लिए आवेदन किया था। चार दिन बाद अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को एसबीआई बिजनेस लोन डिपार्टमेंट की कर्मी केजल पोरवाल बताया। लोन आवेदन के नाम पर ऑनलाइन दस्तावेज लेकर कॉल काट दी।

ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में इस वजह से फंसा हजारों शिक्षकों का प्रमोशन, आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं अध्यापक; जानिए क्या है अड़चन
विज्ञापन


तीन दिन बाद फिर कॉल आई। इस बार महिला ने अपना नाम लेखाश्री बताया। उसने खुद को केजल की सीनियर बताते हुए 10 करोड़ का लोन मिलने की बात कही। इसके बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट, स्टैंप ड्यूटी व अन्य औपचारिकताओं के नाम पर जनवरी से मई के बीच में 1.62 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। एग्रीमेंट जाली निकलने पर वह केजल के कर्नाटक स्थित घर पहुंचीं, वहां उनसे गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- सीएम योगी के निर्देश: निर्माण कार्य के लिए प्रदेश की इकाइयों से ही खरीदें सरिया और सीमेंट, कम से कम 10 मीटर चौड़े हों राज्यमार्ग

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि केजल, लेखाश्री व अन्य पर केस दर्ज किया गया है। जिस नंबर से पीड़िता को कॉल आए हैं उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें