फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलाव में थिनर डालते समय हुआ धमाका, झुलसे पेंटर की मौत

Fri, 23 Jan 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलाव में थिनर डालने के दौरान पास रखे थिनर के ड्रम में आग लग गई और भीषण धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर हनीफ गंभीर रूप से झुलस गए थे। केजीएमयू में इलाज के दौरान बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना 14 जनवरी की रात को हुई थी।
विज्ञापन

कैसरबाग के हाता करीब बख्श इलाके में हनीफ रोड के किनारे बने फुटपाथ पर रहकर लोहे की अलमारी की पेंटिंग करते थे। परिवार में कोई नहीं था। मोहल्ले के लोग ही उन्हें खाना-पानी देते थे। मोहल्ले के रहने वाले एजाज ने बताया कि 14 जनवरी को हनीफ दुकान के बाहर अलाव जला रहे थे। इस दौरान उन्होंने पास में रखे ड्रम से थिनर निकालकर अलाव में डाला। इससे आग भड़क उठी और ड्रम को अपनी चपेट में ले लिया। पलक झपकते ही ड्रम में धमाका हो गया और हनीफ गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

एजाज ने बताया बीते आठ दिनों से मोहल्ले के लोग उसकी तीमारदारी कर रहे थे। अब उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी मोहल्ले के लोगों ने उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें