फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में बनना है 500 बेड की क्षमता वाला नया ट्रॉमा सेंटर भवन, अगले महीने से शुरू हो जाएगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अगले महीने से ट्रॉमा सेंटर फेज-2 के निर्माण शुरू हो जाएगा। केजीएमयू प्रशासन इसके शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से समय ले रहा है। इस पर करीब 296 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित है। नए भवन में पांच सौ बेड पर भर्ती की सुविधा होगी।
विज्ञापन

केजीएमयू का ट्रॉमा सेंटर वर्ष 2003 में शुरू हुआ था। क्षमता 466 बेड की है। लखनऊ ही नहीं, यहां पूरे प्रदेश से गंभीर मरीज लाए जाते हैं। क्षमता के मुकाबले ज्यादा मरीज आने से रोजाना 30 से 40 मरीज वापस किए जाते हैं। इसे देखते हुए एमएस कार्यालय और नर्सिंग भवन समेत कई जर्जर भवन ढहाने के बाद वहां नए भवन का निर्माण होना है। निर्माण अगले दो साल में पूरा होने की उम्मीद है।
रहेगी पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था
केजीएमयू में इस समय पार्किंग बड़ी समस्या है। नए भवन में इसका ध्यान रखा जाएगा। इस प्रस्तावित सात मंजिला ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन


अलग-अलग भर्ती होंगे ट्रॉमा और इमरजेंसी के मरीज
ट्रॉमा सेंटर फेज-2 के नए भवन में सड़क दुर्घटना वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जबकि पुराना भवन गंभीर रोगियों के लिए आरक्षित रहेगा। इस समय ट्रॉमा सेंटर में घायल और अन्य प्रकार के रोगी एक ही साथ भर्ती किए जा रहे हैं।
जानें हर तल पर होंगी क्या-क्या सुविधाएं

बेसमेंट 1- आगे की तरफ- सीएसएसडी, पैथालॉजी लैब, माइक्रोबायोलॉजी लैब, बीएमडब्ल्यू, लॉड्री और अन्य जरूरत की सुविधाएं।

पीछे की तरफ- पार्किंग।



बेसमेंट 2-
आगे और पीछे की तरफ पार्किंग।



भूतल- आगे की तरफ- 80 बेड की कैजुअल्टी, रेडियोडायग्नोसिस, सीटी, यूएसजी, एक्सरे, ओटी के साथ ही पीआरओ, अन्य अधिकारियों केकमरे, रेजीडेंट-फैकल्टी के कमरे, स्टोर, एचआरएफ और अन्य सुविधाएं।

पीछे की तरफ- पार्किंग।



प्रथम तल- कम से कम 12 मॉड्यूलर ओटी कॉम्पलेक्स, कम से कम 60 बेड की क्षमता वाला पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, फैकल्टी-रेजीडेंट के कमरे, स्टोर, नर्स और अन्य सुविधाओं के लिए कमरे।



दूसरा तल-
80 बेड का ट्रॉमा सर्जरी वार्ड, फैकल्टी-रेजीडेंट के कमरे, स्टोर, नर्स और अन्य सुविधाओं के लिए कमरे।



तीसरा तल-
80 बेड का न्यूरोसर्जरी वार्ड, फैकल्टी-रेजीडेंट के कमरे, स्टोर, नर्स और अन्य सुविधाओं के लिए कमरे।



चौथा तल-
60 बेड का आर्थोपेडिक वार्ड, 20 बेड का पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक वार्ड, फैकल्टी-रेजीडेंट के कमरे, स्टोर, नर्स और अन्य सुविधाओं के लिए कमरे।



पांचवां तल-
क्रिटिकल केयर मेडिसिन के 40 आईसीयू प्लस 20 एचडीयू बेड, फैकल्टी-रेजीडेंट के कमरे, स्टोर, नर्स, स्टोर व अन्य सुविधाएं।



छठा तल-
10 बेड का प्लास्टिक सर्जरी वार्ड, 10 बेड का वैस्कुलर सर्जरी वार्ड, 10 बेड का ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल वार्ड, 10 बेड का ईनएनटी, 10 बेड का नेत्र वार्ड, 10 वार्ड निराश्रित वार्ड, फैकल्टी-रेजीडेंट के कमरे, स्टोर, नर्स, स्टोर व अन्य सुविधाएं।



सातवां तल- ऑफिस, लाउंज, सेमिनार हॉल, बीएमई ऑफिस, स्टोर रूम, इलेक्ट्रिक स्टोर रूम, फॉर्मेसी सब स्टोर, एचआरएफ स्टोर रूम, इक्यूपमेंट स्टोर रूम और अन्य सुविधाएं।

Iट्रॉमा सेंटर-2 का काम शुरू होने को है। मुख्यमंत्री के हाथों इसका शिलान्यास अगले महीने होने की उम्मीद है। अगले दो साल में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। I
विज्ञापन

I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें