गोंडा के जिला महिला अस्पताल से मंगलवार को सुबह एक बच्चा चोरी हो गया। बच्चा अपनी दादी की गोद में था। बुजुर्ग महिला ने बच्चे को एक महिला को यह कह कर दे दिया था कि वह थोड़ा आराम करने के साथ बाथरूम हो आए।
इसी बीच पलक झपकते ही संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर गायब हो गई। वापस आने पर बच्चा समेत महिला को गायब देख महिला ने चिल्लाना शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद लोगों से बयान दर्ज किये लेकिन कुछ पता नही चल सका।
सीसीटीवी में दिखे संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगी है।सदर तहसील के ग्राम बनघुसरा के लोनियन पुरवा निवासी भदईं अपनी गर्भवती पत्नी बड़का को एंबुलेंस से मंगलवार को जिला अस्पताल आया था। महिला को बच्चा (लड़का) एंबुलेंस में ही पैदा हो गया।