फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: टुडे इज माई लास्ट डे... लिखकर नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने जान दी

Thu, 17 Apr 2025 06:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के विनम्रखंड में रहकर नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि आज मेरी जिंदगी का आखिरी दिन है...।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टुडे इज माई लास्ट डे, मेरे मन में उथल-पुथल चल रही है, मैं जीना नहीं चाहता...। यह लिखकर नीट की तैयारी कर रहे विनम्रखंड निवासी आयुष प्रसाद (17) ने किराये के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


मूलरूप से कुशीनगर के तुर्कपथ महुआ निवासी आयुष प्रसाद बीते आठ माह से विभूतिखंड के विनम्रखंड निवासी कर्नल राजेंद्र सिंह के मकान में किराये पर रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। चार माह पहले वह तैयारी बीच में ही छोड़कर घर चला गया था।

परिजनों ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे आयुष ने कमरे में लगे पंखे में फंदा लगा लिया। यह देखकर मकान मालिक ने आयुष को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विभूतिखंड पुलिस ने आयुष के परिजनों को घटना की सूचना दी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आयुष ने पढ़ाई के दबाव में आकर जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें