फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हिंदू बन प्रेम जाल में फंसाया, शादी तोड़ने की कोशिश में खुला भेद, मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 02:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मलिहाबाद

सार

इरफान ने राहुल बनकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर जब उसकी शादी तय हो गई तो युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें युवक को भेजकर रिश्ता तोड़वाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद रहीमाबाद के रूसेना मजरा शाही खेड़ा निवासी इरफान ने राहुल बनकर हरदोई की युवती को जाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान पीड़िता की दूसरी जगह शादी तय हो गई तो लड़के वालों को फोन कर पीड़िता को बदनाम करते हुए शादी तोड़ने की कोशिश की। इस कोशिश में आरोपी का भेद खुल गया और उसके साथ ही वकील नाम के एक अन्य युवक पर भी केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि इरफान ने राहुल बनकर सोशल मीडिया के जरिये पीड़िता से दो साल पहले दोस्ती गांठी थी। इसके बाद नजदीकियां बढ़ी तो वह हरदोई मिलने जाने लगा। इस दौरान युवती की आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्त वकील के जरिए खींच ली थी। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने बेटी का मोबाइल बंद कराते हुए उसकी शादी लखनऊ में तय कर दी।

ये भी पढ़ें - मसालों की बढ़ी कीमतों ने निकाली जायके की गर्मी, महंगाई की सर्वाधिक मार जीरा व काली मिर्च पर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हारी हुई सीटों पर सहयोगी दलों की हैसियत परखेगी भाजपा, सुभासपा को मिल सकती हैं ये सीटें
विज्ञापन


इरफान को इसका पता चला तो उसने फेसबुक के जरिए युवती के होने वाले पति से संपर्क किया। उसके मोबाइल नंबर हासिल किए और युवती के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेज दिए। इसके बाद कॉल कर धमकी दी कि शादी की तो जान से मार दूंगा।

फोन नंबर के आधार पर तफ्तीश शुरू की गई तो पता चला कि वह राहुल नहीं इरफान है। इसके बाद युवती के पिता ने रहीमाबाद थाने पहुंचकर इरफान व उसके साथी वकील पर केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक पारस नाथ यादव के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें