मुंबई से गोरखपुर की तरफ जा रही गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में लखनऊ के पास आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखुपर की ओर जा रही 12541 गोरखुपर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस शनिवार की सुबह हादसे का शिकार बन गई।
जैसे ही यह ट्रेन लखनऊ से निकलकर गोरखुपर की ओर चली वैसे ही मानक नगर स्टेशन के पास ट्रेन के जंक्शन बॉक्स में धुआं उठने लगा। सबसे पहले गार्ड संजय वर्मा ने यह उठता हुआ धुंआ देखा।
यह आग गार्ड के बाद तीसरे डिब्बे के जंक्शन में यह आग लगी। इस जंक्शन के पास जनरल डिब्बे थे।
चलती ट्रेन में ही इस आग को बुझाने की प्रयास किया जाने लगा लेकिन देखते ही देखते यह धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। फिर आनन-फानन इस ट्रेन को मानक नगर के अगले स्टॉप अमौसी में रोकना पड़ा।
अमौसी में स्टेशन कर्मचारियों की मदद से इस आग को बुझाया गया। इस आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग को पूरी तरह से बुझाने के बाद इस ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
सीनियर डिवीजन इंजीनियर सुमित गर्ग के अनुसार मामला गंभीर नहीं था। इस घटना में किसी के प्रभावित होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब यह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ लौटकर आएगी तब आग के कारणों की जांच की जाएगी।