फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलते डंपर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
आग की लपटों से घिरा डंपर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे चलते डंपर में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक डंपर का अगला हिस्सा जल चुका था।
विज्ञापन

फतेहपुर के गौसपुर निवासी मान सिंह डंपर में गिट्टी लादकर लखनऊ आए थे। बृहस्पतिवार रात वह खाली डंपर लेकर कानपुर लौट रहे थे। रात दो बजे बंथरा के पेट्रोल पंप के पास अचानक स्टीयरिंग के पास से धुआं उठने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, तेज स्पार्किंग के साथ आग लग गई। मान सिंह ने वाहन को किनारे लगाया और फिर कूदकर जान बचाई। पेट्रोल पंप के कर्मियों और राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें