फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

विज्ञापन
आशियाना में आग की चपेट में आई कार।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना की वीआईपी रोड पर सोमवार को चलती कार में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका है। हादसे में कार सवार पीजीआई इलाके की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-दो निवासी सुधीर अग्रवाल व उनकी गर्भवती पत्नी स्वाती बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

सुधीर के मुताबिक शाम चार बजे वह पत्नी को लेकर डायग्नोस्टिक सेंटर जा रहे थे। वह वीआईपी रोड पर पहुंचे ही थे कि कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। वह कुछ समझ पाते तब तक कार में आग लग गई। दंपती तुरंत कार से निकल आए। मौके पर पहुंचे एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह ने बताया कि कुछ ही देर में आग बुझा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें