लखनऊ शहर के गुडंबा में एक विवाहिता ने अपनी सात वर्ष की मासूम बच्ची के सामने ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। उन लोगों ने महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं, आशियाना क्षेत्र में गृह कलह से क्षुब्ध होकर एक पुताई मजदूर ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि गुडंबा के रहमानी पैगरामऊ निवासी शहनवाज साउदी अरब में ड्राइवर है। वह कई वर्ष से विदेश में ही रह रहा है।
उसकी पत्नी सबा (27) यहां अपने बच्चों सात वर्ष की बेटी इसला, चार वर्ष के बेट उमर और ढाई वर्ष के इफजा के साथ रह रही थी। दो महीने पहले सबा का मोबाइल फोन खराब हो गया था।
इस दौरान पति से उसकी बात भी नहीं हुई। इससे सबा खुद को काफी तनहा महसूस करने लगी थी। इसी बात को लेकर सबा का अपने पति से फोन पर कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद सबा काफी गुमसुम थी।