फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइकिल सवार मां-बेटी से पर्स लूटने का प्रयास, दोनों गिरकर चोटिल

Tue, 30 Dec 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार को बाइक सवार बदमाश ने साइकिल से जा रही महिला और उनकी बेटी से पर्स लूटने का प्रयास किया। छीना-झपटी में पीड़ित और बदमाश दोनों गिर पड़े। पास में मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महमूदपुर निवासी मोनी सिंह के मुताबिक रविवार शाम वह मां माया देवी के साथ साइकिल से खरीदारी करने जा रही थीं। वह घर के पास ही स्टोर के पास पहुंची थीं तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर मां से पर्स लूटने का प्रयास किया। कंधे से पर्स खींचते समय संतुलन बिगड़ गया और बाइक व साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना में मोनी और उनकी मां के हाथ-पैरों में चोटें आ गईं। जबकि बदमाश के चेहरे पर काफी चोटें आ गईं। मोनी की चीख-पुकार सुन पास ही मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुना। फिर उसे थाने ले गए।
इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुशांत गोल्फ सिटी के बरौना निवासी शुभम रावत बताया। आरोपी पहले भी लूट की कई वारदात कर चुका है। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें