फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीरबल साहनी रोड पर बनेगा आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर अब गोमतीनगर में हाईकोर्ट के सामने के बजाय बीरबल साहनी मार्ग के पास न्यू हैदराबाद में बनाया जाएगा। एलडीए ने इसके लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। एक सप्ताह में होने वाली एलडीए बोर्ड की बैठक में भी प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन

यह सेंटर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्थापित किया जाएगा। इसका निर्माण कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कोष से कराया जाएगा। सेंटर में इमेजिंग, रेडियो डायग्नोस्टिक, रेडियोथेरेपी और आधुनिक पैथोलॉजी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को जांचों के लिए अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सेंटर में एक छत के नीचे आधुनिक जांच सुविधाएं मिलेंगी। केजीएमयू और एसजीपीजीआई के विशेषज्ञ डॉक्टर जांचों की निगरानी करेंगे। मेदांता, अपोलो और चरक अस्पताल के विशेषज्ञ भी तकनीकी सहायता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें