लखनऊ। सातवीं मुहर्रम के मौके पर हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से निकाला जाने वाला ऐतिहासिक शाही मेहंदी जुलूस मंगलवार रात करीब नौ बजे बड़ा इमामबाड़ा (आसिफी इमामबाड़ा) से रवाना हुआ। जिलाधिकारी एवं हुसैनाबाद ट्रस्ट के अध्यक्ष के संरक्षण में निकला यह जुलूस पारंपरिक मार्ग से होता हुआ देर रात छोटा इमामबाड़ा (मोहम्मद अली शाह इमामबाड़ा) पहुंचकर संपन्न हुआ।
हजरत कासिम (अ.स.) की याद में निकाले जाने वाले इस जुलूस में उनकी शादी के प्रतीक स्वरूप शाही साजो-सामान शामिल किए गए। जुलूस में सबसे आगे शाही बैनर के साथ नवाबीन चल रहे थे। इसके पीछे हाथी, घोड़े, ऊंट, मेहंदी का खान, रौशन चौकी, बाजे, बैंड, झंडियां, अलम, जुलजनाह और शाही अलम शामिल रहे। मेहंदी के पीछे बड़ी संख्या में अकीदतमंद नौहाखानी करते हुए चल रहे थे, जिससे हजरत कासिम (अ.स.) की शादी का प्रतीकात्मक दृश्य साकार हो उठा।
जुलूस में रॉयल फैमिली मसूद अब्दुल्लाह, जावेद, अफ्हाम-ए-जमा सोसाइटी के अध्यक्ष सैयद अली मीसम नकवी एडवोकेट, आसिफ समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद व उलमा शामिल हुए। करीब तीन घंटे तक चले इस ऐतिहासिक जुलूस में मातमी अकीदत और लखनऊ की सदियों पुरानी अजादारी की विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला। देर रात जुलूस छोटा इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर सुहैनाबाद ट्रस्ट के सचिव एवं एडीएम पूर्वी महेंद्रपाल सिंह पूरे समय मौजूद रहे।
-
शाही मेहंदी जुलूस में उमड़ा अकीदत का सैलाब