फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रो. शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान विद्यापीठ की पहली महिला डीन

विज्ञापन
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रो. शिल्पी वर्मा को सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह इस संकाय की पहली महिला संकायाध्यक्ष बनी हैं। कुलपति राज कुमार मित्तल के अनुमोदन के बाद कुलसचिव अश्विनी सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी किया। प्रो. शिल्पी वर्मा विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुकी हैं। वह वर्तमान में आईक्यूएसी की निदेशक और बीबीएयू पूर्व छात्र संघ की अध्यक्ष भी हैं। शिल्पी वर्मा ने नवीन शोध, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और कौशल विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें