फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शोरूम में लगी भीषण आग, नौ स्कूटी जलकर राख

Wed, 29 Apr 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग में जली गाड़ियां।
विज्ञापन
गुडंबा। गुडंबा थाने के सामने सोमवार देर रात इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। इस हादसे में नौ स्कूटी जलकर राख हो गईं। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

यह शोरूम कुर्सी रोड पर रवींद्र नाथ तिवारी का है। इमारत के प्रथम तल पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया है और दूसरे तल पर रवींद्र परिवार के साथ रहते हैं। भूतल पर स्कूटी का शोरूम है। सोमवार रात करीब 1:50 बजे आग लगी, जिसे लोगों ने देखकर रवींद्र को सूचित किया। दमकल और पुलिस को खबर दी गई। एफएसओ इंदिरानगर कमलेंद्र कुमार सिंह की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने आग को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तक फैलने से रोका। उन्होंने 14 स्कूटी और एक बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। एफएसओ ने बताया कि आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। रवींद्र का कहना है कि उन्हें करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें