फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान में लगी भीषण आग, फंसा बच्चा, तेज धमाके से सहमे लोग

Sat, 17 Jan 2026 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज में शुक्रवार शाम मोटर में शॉर्ट सर्किट होने से सहायक शिक्षक संजय वर्मा के मकान में आग लग गई। हादसे में उनका सात वर्षीय बेटा वेदांश फंस गया। पड़ाेसी छात्र ने अन्य लोगों की मदद से किसी तरह से बच्चे को बाहर निकाला। इस बची तेज धमाके के साथ मोटर फट गया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज स्थित शिव विहार काॅलोनी में मेहंदी लॉन के पास संजय, पत्नी रचना वर्मा, बेटी अलंकृति वर्मा व बेटे वेदांश के साथ रहते हैं। संजय ने बताया कि शुक्रवार शाम रचना बेटी के साथ बाजार गई थी। घर में अकेला वेदांश टीवी में कार्टून देख रहा था। करीब 5:30 बजे घर में रखे इलेक्टि्क मोटर में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। यह देख वेदांश घबरा गया। वह मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगा। चीख सुन आसपड़ोस के लोग वेदांश के घर बाहर दौड़ते हुए पहुंचे। घटना की जानकारी और दमकल को दी गई।

छात्र भाइयों ने बहादुरी दिखा बच्चे को बचाया

इस बीच संजय के घर बगल में रहने वाले छात्र आशुतोष सिंह अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ आ गए। दोनों भाइयों ने बहादुरी दिखाते हुए अन्य लोगों की मदद से गेटा को तोड़ा। फिर वेदांश को सकुशल बाहर निकाल दिया। आशुतोष हिम्मत दिखाते हुए घर के और भीतर गए, मगर उन्हें कोई नहीं मिला। तभी एफएसओ बीकेटी पुष्पेंद्र दो गाड़ियों और टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। वहीं पड़ोसी भी मदद में जुट गए।
विज्ञापन


फटी मोटर और फ्रिज का कंप्रेसर

एफएसओ टीम के साथ आग बुझा ही रहे थे तभी घर में रखे फ्रिज का कंप्रेसर और मोटर तेज धमाके के साथ फट गया। सभी लोग घबरा गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

आग बुझाते दमकलकर्मी।

आग बुझाते दमकलकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें