फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक में लगी भीषण आग, सरकारी दस्तावेज जले

विज्ञापन
बैंक में लगी आग और जला सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में मंगलवार रात शकुंतला विश्वविद्यालय परिसर में खुली बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

शकुंतला विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों को मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ीं। इस पर सुरक्षा कर्मी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के अन्य लोग भी बैंक के पास पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी और बाल्टियों व अन्य चीजों की सहायता से खुद भी आग बुझाने में जुट गए।
कागजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भड़की आग
बैंक में सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर और प्लास्टिक उपकरणों के कारण आग और भड़क उठी। इसी बीच एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह तीन गाड़ियों और टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया, मगर बैंक बंद होने से समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

काटा गया बिजली कनेक्शन
दमकल कर्मियों ने हथौड़ी से बैंक की खिड़कियों के कांच तोड़े और फिर आग बुझाना शुरू किया। बिजली कनेक्शन भी कटवा दिया। कुछ देर में बैंक मैनेजर हिमांशु और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और दमकल की मदद से बैंक के ताले खोले। बैंक से निकलते भीषण धुएं के कारण दमकल कर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे टीम दो भागों में बांटी गई। कर्मियों ने ब्रीदिंग ऑपरेटर सेट पहनकर आग बुझानी शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह से बुझा जा सकी। एफएसओ ने बताया कि आशंका है कि बैंक में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। समय रहते आग को बैंक से बाहर नहीं फैलने दिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। टीम बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्ट्राॅन्ग रूम में था करीब 6 लाख कैश, आग की चपेट में आने से बचा
बैंक मैनेजर हिमांशु ने बताया कि हादसे में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। स्ट्रॉन्ग रूम में करीब छह लाख की नकदी थी, जो जलने से बच गई। हालांकि, सरकारी दस्तावेज राख हो गए हैं। हादसे की असल वजह जानने के लिए टीम गठित की जाएगी। वहीं, शकुंतला उपकेंद्र के जेई अरशद अहमद ने बताया कि बैंक में आग की सूचना मिलते ही तत्काल कनेक्शन कटवा दी गई थी। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर राहत कार्य के लिए लगाया था।
तीन दिन प्रभावित रहेगा काम
बैंक मैनेजर हिमांशु ने बताया कि आग की घटना के कारण तीन दिन काम प्रभावित रहेगा। खाताधारकों के सारे काम आसपास की शाखाओं में होंगे।

बैंक में लगी आग और जला सामान।

बैंक में लगी आग और जला सामान।

बैंक में लगी आग और जला सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें