नगराम नगर पंचायत की बदहाल सड़क व मरम्मत की मांग करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के लोग।
नगराम। गढ़ी मोहल्ले से बैजू तिराहे तक एक किमी लंबी सड़क लगभग एक साल से बदहाल पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क बनवाए जाने की मांग की है। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा ने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
नगराम नगर पंचायत की बदहाल सड़क व मरम्मत की मांग करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के लोग।