फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में ही लड़की को मिल गया मनचाहा वर, पुलिस वालों को थाने में ही बना दिया बराती

Thu, 30 Nov 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
थाने में हुई लड़की की शादी और एसओ ने आशीर्वाद देकर विदा किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिस दिन लड़के का तिलक चढ़ने वाला था, उसी दिन लड़की ने थाने पहुच कर लड़के के साथ जीने मरने की बात कहते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर चौबीस घंटे में ही लड़की को उसका मन चाहा वर मिल गया।
विज्ञापन


पुलिस के सामने लड़का शादी के लिए तैयार हो गया और थाने में ही में दोनों के परिवार वालों के सामने धूमधाम शादी कराई गई। उसके बाद दोनों की थाने से विदाई हुई।

सीतापुर के पिसावां थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी दिनेश की उन्नीस वर्षीय पुत्री पूजा का करीब तीन वर्षों से इलाके के ही चौकनिया निवासी आल्हा के बीस वर्षीय पुत्र अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक ही जाति के होने के बाद भी दोनों के परिवारीजन शादी करने पर सहमत नहीं थे।
विज्ञापन


लड़के के परिवारीजनों ने अंकित का विवाह दूसरी जगह से तय कर दिया था। बुधवार को अंकित का तिलक होना निश्चित था, लेकिन उसी दिन पूजा ने थाने पहुंच कर एसओ जयशंकर सिंह से फरियाद लगाते हुए अंकित के साथ जीने मरने की बात कही।
विज्ञापन

विवाह न होने पर दी जान देने की धमकी

- फोटो : amar ujala
विवाह न होने पर अपनी जान दे देने की बात कहते हुए उसने न्याय की गुहार लगाई। एसओ के लड़की व लड़के के पक्ष को थाने पर बुलाने के बाद दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हो गए।

गुरुवार को थाना परिसर स्थित मंदिर पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में बैंडबाजे के साथ विवाह कराया गया। लड़के लड़की ने एक दूसरे को जयमाल डालकर मंदिर के फेरे लिए। इसके बाद मौजूद सैकड़ों लोगों ने मुंह मीठा करते हुए वर वधू को आशीर्वाद दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें