पुलिस के मुताबिक, युवक ने अपना नाम बांग्लादेश के मदारीपुर में रहने वाला रिजवान (26) बताया है। उसका पासपोर्ट पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना निवासी सत्यजीत दास के नाम से बना था।
रिजवान ने बताया कि उसने यह पासपोर्ट पश्चिम बंगाल में एक दलाल से बनवाया था। इसी के सहारे सऊदी अरब जाकर वह वहां चालक के रूप में काम कर रहा था।