फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA के खिलाफ घंटाघर में चल रहे प्रदर्शन पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2020 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फेसबुक पर टिप्पणी करने पर गिरफ्तार हुआ युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के घंटाघर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक बीबीडी का छात्र है और घंटाघर पर चल रहे प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


वहीं, सीएए व एनआरसी के विरोध में घंटाघर पर महिलाओं का प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन में शामिल सभी धर्म की महिलाओं ने एक साथ हाथों में तख्ती लेकर नारे बाजी करते हुए नागरिकता संशोधन कानून वापस लेेेने की मांग की। बड़ी संख्या में महिलाओं के प्रदर्शन के बाद रविवार को पुलिस बल व आरएएफ बल तैनात रहा।

ठाकुरगंज के घंटाघर में चल रहे प्रदर्शन का दौर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने खूब नारेबाजी करते हुए कहा कि बीस दिन से अधिक होने के बाद भी प्रदेश व केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुध नहीं ली है। देश में ऐसी सरकार उसके नेताओं को रहने का हक नहीं है। उधर, महिलाओं के सहायक व समर्थकों का मजमा महिलाओं के हौसले को बढ़ाता रहा। दोपहर बाद महिलाओं की संख्या बढ़ने से पुलिस बल बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


उधर, गोमती नगर के उजरियांव में भी महिलाओं का जोश बढ़ाने घंटाघर से महिलाएं गोमती नगर जाती रहीं। यहां भी महिलाएं सीएए और एनआरसी का विरोध करती रहीं। यहां भी देर रात तक महिलाएं जमी रहीं और सीएए और एनआरसी का विरोध करती रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें