फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सो रही पत्नी को जलाया, गंभीर रूप से झुलसी... शादी के बाद एक और युवती को जलाकर मार दिया था

Mon, 25 Nov 2024 10:06 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। वारदात में आरोपी दवा विक्रेता पति, उसकी महिला मित्र, ननद और ननदोई पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमरे में सो रही महिला को उसके पति ने अपने बहन व बहनोई और महिला मित्र के साथ मिलकर आग के हवाले कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी महिला को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भाई ने बाजारखाला थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सीतापुर के महमूदाबाद गुलदामऊ निवासी रोहित सोनी ने कुछ साल पहले बहन मोहिनी उर्फ रोली (27) की शादी बाजारखाला के भवानीगंज निवासी दवा विक्रेता देवेंद्र सोनी के साथ की थी। रोहित के अनुसार शनिवार देर रात दो बजे देवेंद्र ने सोते वक्त मोहिनी के कपड़ों में आग लगा दी। बहन ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। उसने किसी तरह फोन कर उनको घटना की खबर दी।

रोहित और परिजन पुलिस लेकर बहन की ससुराल पहुंचे। उस वक्त वह झुलसी हालत में पड़ी थीं। रोहित ने बहन के पति देवेंद्र, ननद माया सोनी, ननदोई संतोष सोनी और बहनोई की महिला मित्र किरन मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मोहिनी का पेट व उसके आसपास का हिस्सा जल गया है।
विज्ञापन


पहली शादी की बात छुपाकर किया था विवाह
रोहित के अनुसार, शादी के बाद पता चला कि देवेंद्र ने एक दूसरे समुदाय की युवती से शादी की थी और उसे जिंदा जलाकर मार दिया था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। आरोप है कि देवेंद्र के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। वह अपनी महिला मित्र किरन को अक्सर घर लेकर आता था और उससे शादी करने की बात मोहिनी से कहता था। विरोध पर मारपीट करता था।

पहले भी कर चुका है पत्नी को मारने का प्रयास
रोहित ने बताया कि आरोपी उनकी बहन को काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। देवेंद्र पहले भी मोहिनी को जान से मारने का प्रयास कर चुका था। शिकायत पर हमेशा गलती मानते हुए माफी मांग लेता था। इस पर वह भी चुप हो जाते थे। मोहिनी का आठ साल का बेटा भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें