फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: विरोधी को फंसाने के लिए नौकर की गोली मारकर हत्या, पुलिस की सख्ती पर उगला हैरान करने वाला सच

Thu, 23 Mar 2023 10:11 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर में एक व्यक्ति ने अपने विरोधी को फंसाने के लिए नौकर की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस की सख्ती के सामने वो टूट गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की महोली कोतवाली क्षेत्र के भुड़िया गांव में विरोधी को फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने अपने ही नौकर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। भुड़िया निवासी नोखे ( 30) गांव के ही ओमू सिंह के यहां पिछले 4 साल से मजदूरी करता था।

विज्ञापन


बुधवार देर रात उसका शव गांव के बाहर लखनऊ- सीतापुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। ओमू सिंह ने ही हत्या किए जाने की सूचना यूपी 112 पर दी। जानकारी पर महोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें-  हड़ताली इंजीनियरों की कुंडली खंगालने की तैयारी, गुपचुप तरीके से कॉरपोरेशन करा रहा है चिह्नित
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराएगी सरकार, बारिश प्रभावित जिलों में निशुल्क मिनी किट
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान भी मौके पर पहुंचे। ओमू सिंह गांव के ही एक व्यक्ति पर नौकर की हत्या करने का आरोप लगाने लगा। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला ओमू सिंह गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कई बार झूठी एप्लीकेशन दे चुका था। पहले तो ओमू सिंह ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि ओमू सिंह ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद ही तमंचे से गोली मारकर नोखे की हत्या की थी। पुलिस ने ओमू को हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें