फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका व खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, लड़की की मां सहित तीनों की मौत

Sun, 07 Apr 2019 07:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के सकदरपुर गांव के मजरे मझरेटी में रविवार की सुबह एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर खुद पर व प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देखा युवती की मां शोर मचाने घर के बाहर दौड़ी और लोगों को बुलाया। गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। युवती की मां दोनों को बचाने के प्रयास में झुलस गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बभनान पुलिस ने प्रेमी को सीएचसी छपिया पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां को सीएचसी गौर ले जाया गया। जहां से बस्ती ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया।

सकदरपुर गांव में रहने वाली 30 वर्षीया गुलाबा देवी पत्नी रामजनम अपने घर के बाहर काम कर रही थी। अचानक वह शोर मचाती हुई घर के अंदर भागी। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गुलाबा देवी ने ग्रामीणों को बताया कि 25 वर्षीय रामसुरेश उर्फ संजय गुप्ता पुत्र रामसुमेर गुप्ता निवासी हसीनाबाद थाना पैकोलिया जनपद बस्ती जबरन उनके घर में घुस आया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उसकी 22 वर्षीया बेटी अंजू देवी घर के अंदर है। इसी बीच संजय ने पेट्रोल डालकर खुद को और अंजू को आग लगा ली। घर के अंदर से धुआं निकलता देख मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन


बेटी को जिंदा जलता देख गुलाबा देवी उसे बचाने दौड़ी तो वह भी आग की चपेट में आ गई और तीनों गंभीर रुपए से झुलस गए। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई और तीनों को बाहर निकाला।

               
 

विज्ञापन

बस्ती से लखनऊ ले जाते समय मां-बेटी ने दम तोड़ा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी संजय गुप्ता को छपिया भिजवाया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि गुलाबा देवी और उसकी बेटी अंजू देवी को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी गौर ले जाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया। बस्ती से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मां-बेटी ने दम तोड़ दिया।

प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि संजय ने अंजू संग पेट्रोल डालकर खुद को व उसे आग लगा ली। बचाने के चक्कर में अंजू की मां गुलाबा देवी भी झुलस गई। तीनों को इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, सीओ मनकापुर एस के रवि मौके पर पहुंचे और गांव वालों से जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें