फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बारे में दिया अशुभ समाचार, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Wed, 15 Nov 2023 06:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निधन की झूठी सूचना देने पर युवक को जेल भेज दिया गया। मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के थाना बोंडी क्षेत्र के राजा रहुआ गांव निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर उनके निधन की झूठी सूचना लिखकर फोटो फेसबुक वॉल पर साझा कर दिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के राजा रहुआ के झुड़िया निवासी ननके यादव पुत्र लाले यादव ने बीते मंगलवार को अपने फेसबुक वॉल पर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो पर उनके निधन की झूठी सूचना लिखकर फेसबुक पेज पर साझा किया।

जिसे देखकर लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाने पर दी। एसओ बौंडी अंजनी कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें