फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रायबरेली के ऐमीघाट पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 31 May 2024 12:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के तारुन थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के तारुन थाना क्षेत्र में तमसा नदी के ऐमीघाट पुल के नीचे शुक्रवार को सुबह 30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। तारुन व महराजगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित ऐमीघाट तमसा नदी के पास सुबह मुगलनिया गांव के लोग टहल रहे थे। इस बीच उन्होंने पुल के पास एक शव देखा और इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी।

विज्ञापन


प्रधान ने पुलिस को फोन कर बुलाया। एसएचओ तारुन ओम प्रकाश राय ने तत्काल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुचकर निरीक्षण किया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों का हुजूम पुल पर इकट्ठा हो गया। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। उसके कपड़े फटे हुए हैं। ग्रामीण आपस में चर्चा कर रहे थे कि जैसे कहीं से हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

घटना की खबर पाकर प्रभारी एसपी ग्रामीण एपी सिंह, सीओ बीकापुर सुरेन्द्र सिंह, एसओ महराजगंज अमरजीत सिंह, इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह, आलोक सिंह व विजय कुमार सहित फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। एसएचओ ने बताया की मृतक के सिर के पास चोट के निशान हैं। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें