सदरपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में घर से बाहर तख्त पर संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये। भाई ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के भाई ने सदरपुर थाने में तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।