अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर में एक पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार को एक युवक का शव जला हुआ पाया गया। इससे आसपास सनसनी फैल गई। अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम के साथ ही एएसपी पश्चिमी और सीओ सिटी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
युवक का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से भी जले हुए हैं। माना जा रहा है कि करीब 45 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई हालांकि पूरी तरह जल नहीं पाया। युवक की पहचान की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लिया। युवक का शव अकबरपुर नगर के अयोध्या रोड स्थित सरदार पेट्रोल पंप के पीछे एक खंडहर में पाया गया।
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार अलग-अलग टीम का गठन किया गया है जिन्होंने काम शुरू कर दिया है। अभी पहली प्राथमिकता युवक के पहचान की है।