फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नशे में धुत पिता के दोस्त ने बच्ची से किया दुष्कर्म, पिता व दोस्त एक साथ बैठकर पी रहे थे शराब

Mon, 22 Jul 2024 05:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

बेटी ने आपबीती बताई तो मां के होश उड़ गए। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के पहले बच्ची का पिता व उसका दोस्त साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह गंदी हरकत बच्ची के पिता के दोस्त ने की। हालत बिगड़ने पर उसने पूरी घटना मां को बताई। तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी तकरोही निवासी टेंट कर्मी सतन शर्मा है। बच्ची का पिता शनिवार रात दोस्त सतन सिंह के साथ शराब पी रहा था। बच्ची नीचे खेल रही थी, जबकि उसकी मां छत पर थी।

रात साढ़े आठ बजे बच्ची का पिता अधिक नशे में हो गया। इस बीच आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। कुछ देर बाद जब महिला नीचे उतरी तो बेटी की हालत देखकर दंग रह गई। बेटी ने आपबीती बताई तो मां के होश उड़ गए। उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें